Header Ads

Breaking News

Nikay chunav : मतदान के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को डीएम _एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी, जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित



मतदान के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को डीएम _एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी, जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित

नवादा लाइव नेटवर्क।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने और विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए डीएम श्रीमती उदिता सिंह और एसपी डाॅ. गौरव मंगला द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया हैं।

  नगर परिषद् नवादा, वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली में मतदान 18.12.2022 को 07ः00 बजे सुबह से 05ः00 बजे शाम तक चलेगा। 

       जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष सह-नगर परिषद नवादा नियंत्रण कक्ष एवं नगर परिषद वारिसलीगंज एवं नगर पंचायत रजौली में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी डाॅ. कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 06324-212261 है

 नियंत्रण कक्ष के पास स्वास्थ्य सुविधा, अग्निषाम दस्ता, अश्रुगैस दस्ता एवं काफी संख्या में सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावे पर्याप्त संख्या में सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

जिला नियंत्रण कक्ष से वारिसलीगंज नगर परिषद एवं रजौली नगर पंचायत स्थित नियंत्रण कक्ष से भी लागातार सम्पर्क बनाये रखा जायेगा। 


जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 18.12.2022 को 06ः00 बजे पूर्वा0 से 19.12.2022 को 06ः00 बजे प्रातः तक संचालित रहेगा। इसके लिए तीन शिफ्ट में चार-चार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष लागातार मतदान कर्मियों का योगदान, मतदान की स्थिति, आदर्ष आचार संहिता आदि के संबंध में लागातार सूचना प्राप्त करेगा एवं तत्काल निर्देश दिया जायेगा। 

इसके अलावे वारिसलीगंज नगर निकाय एवं नगर पंचायत रजौली में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित है। जहां काफी संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष में मास्टर टेनर की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है जो ईवीएम के खराब होने पर मरम्मत/रिप्लेस करना सुनिश्चित करेंगे। 

     सभी 06 थानों में क्यूआरटी पुलिस दल का गठन किया गया है जो लागातार मोटरसाईकिल से गहन निगरानी करते रहेंगे। 

     प्रत्येक मतदाता तीन वोट ईवीएम के माध्यम से देंगे जिसमें मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड मेंबर का होगा।

      मुख्य पार्षद के ईवीएम मशीन पर पीले रंग से एवं उप मुख्य पार्षद का ब्लू रंग से एवं वार्ड पार्षद का सफेद रंग रहेगा। 

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्षी, उत्तरदायित्वपूर्ण एवं सहभागिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सम्मिलित हों। 

आओ चुनें ऐसी नगर सरकार जो सुन्दर, स्वच्छ शहर बनाये।

      मतदान अधिकार भी है और जिम्मेवारी भी।

आवश्यक मोबाइल नंबर

डीएम_9431291256

एसपी _9431822975

एसडीएम सदर_9431291258

एसडीएम रजौली_9431291259

  

















No comments