Header Ads

Breaking News

Nawada News : रशियन आर्मेनियन यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि होंगे साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर, भारत से 3 लोग हैं आमंत्रित

  


रशियन आर्मेनियन यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि होंगे साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर, भारत से 3 लोग हैं आमंत्रित

नवादा लाइव नेटवर्क।

पिछले कुछ वर्ष पहले तक रूस गणराज्य का हिस्सा रहा आर्मेमेनिया में स्थित रशियन आर्मेनियन विश्वविद्यालय का मार्च माह में वार्षिकोत्सव महोत्सव आयोजित किया जाना है। आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विश्व साहित्य सम्मेलन आयोजित की जानी है। जिसमें भाग लेने के लिए भारत से तीन लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें नवादा के हिंदी मगही के वरिष्ठ साहित्यकार राम रतन प्रसाद सिंह रत्नाकर, नालंदा के प्रभात वर्मा और बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

रशियन आर्मेनियन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ प्रोफेसर आर्निक एस गर्णिक के द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा गया है। विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भारत के इन तीनो अतिथियों द्वारा भारतीय भाषा और आर्मेनिया के साहित्य में समानता विषय पर अपना विचार व्यक्त करना है।

भारत से आमंत्रित रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर हिंदी मगही के वरिष्ठ साहित्यकार हैं। इनके द्वारा हिंदी में संस्कृति संगम, आस्था का दर्शन, बलिदान, शहीद, ब्रह्मर्षि कुलभूषण आदि पुस्तके लिखी गई है। वहीं मगही भाषा में गांव की लक्ष्मी, राजगीर दर्शन ,पगडंडी के नायक, मरघट के फूल, मगध की संस्कृति, फागुनी के याद में, कोलसार आदि दर्जनों पुस्तक प्रकाशित हुई है।

 नवादा जिले के मकनपुर गांव में 3 जून 1946 को जन्मे श्री रत्नाकर को संयुक्त राष्ट्र संघ के शैक्षिक एवं शासी परिषद द्वारा राष्ट्रीय हिंदी सहस्त्राब्दी सम्मान एवं हिंदी मगही में एक दर्जन से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुका है। इनके द्वारा लिखी गई हिंदी मगही की कई पुस्तकें मगध एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की कक्षाओं में पढ़ाई जाती है।

वही नालंदा जिला के प्रभात वर्मा एक हिंदी दैनिक अखबार के संपादक हैं। मगही फिल्म निर्माता के साथ साथ हिंदी मगही के वरिष्ठ साहित्यकार, लोकहित सेवा संस्थान के सचिव हैं। उसी प्रकार अनिल सुलभ बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

























No comments