Header Ads

Breaking News

Nawada News : दुर्गा वाहिनी की बैठक में महिलाओं से सशक्त होने की अपील, अकबरपुर में हुई बैठक



दुर्गा वाहिनी की बैठक में महिलाओं से सशक्त होने की अपील, अकबरपुर में हुई बैठक

नवादा लाइव नेटवर्क

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के रूनीपुर में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित हुई।

 बैठक में पूनम कुमारी ने कहा कि 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली शोभायात्रा में महिलाएं एवं बच्चियां शामिल होकर शोभा यात्रा की गरिमा को बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने माताओं और बहनों को इस संस्था से जुड़ने की भी अपील की।

 विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिमन्यु कुमार ने सभी को गांव से गांव तक और जिला तक जोड़ने की अपील की।जिला सह मंत्री सुबोध लाल ने माता और बहनों को धर्म के प्रति अपनी आस्था बढ़ाने पर बल दिया। 


विश्व हिंदू परिषद के प्रमोद कुमार ने बताया कि आज की महिला को सशक्त होने की आवश्यकता है, वे चाहे तो अपना किसी भी रूप को लोगों के सामने रख सकती है चाहे वह दुर्गा या काली का रूप हो या फिर एक अच्छे नारी के रूप में। 

दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका ज्योति कुमारी ने विशेषकर लड़कियों को दुर्गा वाहिनी से जोड़ने की महत्त्व को बताते हुए कहा कि यदि वह इससे जुड़ती है तो लव जिहाद जैसे मामलों में कभी नहीं फंस सकती। 

अंत में पूनम कुमारी ने फिर से एक बार अपील की कि अपने साथ कई महिलाओं और बहनों को साथ लाएं और शोभा यात्रा की शान बढ़ाएं। शोभा यात्रा में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित होकर निकले। बैठक में मुख्य रूप से बिंदु,ममता और लगभग 50 से अधिक महिलाएं और बच्चियां शामिल हुई। 








No comments