Header Ads

Breaking News

Political News : गोविंदपुर विधायक मो. कामरान बने बिहार प्रदेश राजद के कोषाध्यक्ष, बधाइयों का तांता



गोविंदपुर विधायक मो. कामरान बने बिहार प्रदेश राजद के कोषाध्यक्ष, बधाइयों का तांता

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के गोविंदपुर से विधायक मो. कामरान को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा कोषाध्यक्ष बनाए जाने का पत्र जारी किया गया है।

 मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। विधायक के सहयोगी राहुल कुमार चुलबुल ने मनोनयन की जानकारी दी है। 

बता दें कि मो.कामरान अल्पसंख्यक और युवा चेहरे हैं। सभी वर्गों में उनकी लोकप्रियता है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भरोसेमंद हैं। बिहार विधानसभा में भी इनकी मौजूदगी हमेशा दिखती है। यही वजह है कि पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी दी है।

मनोनयन पर नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाश वीर, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव सहित जिला राजद के नेता और कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं। 




No comments