Header Ads

Breaking News

Nawada News : पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित



पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार 27 मई को जिलाध्यक्ष सतीश कुमार "मंटन" की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर पण्डित नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश के लिए उनके त्याग, संघर्ष, राजनीतिक मूल्यों व योगदानों की चर्चा की गयी। पंडित नेहरू की वैश्विक दृष्टि को लेकर भी वृहद् चर्चा हुई। 

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार "मंटन" के साथ नवादा विधानसभा प्रभारी शुभंकर शर्मा, सेवादल के प्रदेश सचिव विनोद कुमार पप्पू, एजाज़ अली मुन्ना, मनीष कुमार इंटक जिलाध्यक्ष, विजय कुमार, बदामी देवी, जागेश्वर पासवान,नवादा प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार, मो. रुकनुद्दीन नवादा नगर कांग्रेस अध्यक्ष, रविंद्र सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष, नारदीगंज, वरिष्ठ नेता अरुण कुमार, रजनीकांत दीक्षित, विजय उर्फ़ छोटे सिंह, संजय सिंह, रामाशीष सिंह, गणेश सिंह, शौकत मालिक, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष ओंकार कुमार, वारसलीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष द्रोण कुमार, शैलेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष व्यापारिक प्रकोष्ठ, नीरज कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष,रोह, इरशाद अंसारी, अध्यक्ष, नवादा जिला युवा कांग्रेस, विपिन कुमार, उपाध्यक्ष, जिला युवा अजीत कुमार, जमाल हैदर, व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसीजन उपस्थित थे। 


 

No comments