Header Ads

Breaking News

Road Accident : दूल्हा_दुल्हन को ले जा रही तेज रफ्तार कार ने दो को रौंदा, मौके पर दाेनों की मौत, सड़क जाम

 


दूल्हा_दुल्हन को ले जा रही तेज रफ्तार कार ने दो को रौंदा, मौके पर दाेनों की मौत, सड़क जाम

 नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर शनिवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना शनिवार की अल सुबह 5:30 बजे करीब हुई।

 बताया जाता है कि दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े कोल्ड ड्रिंक्स से भरे ट्रक से टकरा गई।


स्थानीय लोगों ने बताया कि दूल्हा- दुल्हन को लेकर कार नवादा की ओर से आ रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। भगवानपुर गांव के समीप चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। 

मृतकों में भगवानपुर गांव के विमल मिस्त्री का 40 वर्षीय पुत्र शंकर मिस्त्री और भजन डोम का 45 वर्षीय पुत्र मूडल डोम शामिल है। 

इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित कार में सवार चार लोग जख्मी हो गए। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर बांका जिला जा रहे थे। हादसे में दूल्हा मो. गौहर शेख (25 साल) और दुल्हन अक्तरी खातून (18 साल) के साथ कौमू नीशा (65 साल), मो. अफसर (31 साल) भी जख्मी हुए। सभी का सीएचसी पकरीबरावां में प्राथमिक इलाज किया गया।


 आक्रोशित ने किया सड़क जाम

दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने नवादा-जमुई स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, पकरीबरावां थानाध्यक्ष रवि भूषण दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत मृतकों के आश्रित को 20_20 हजार रुपए दिए। साथ ही अन्य सरकारी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण अन्य यात्रियों को परेशानियां हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।



No comments