Header Ads

Breaking News

Political News : देश भाजपा के काले मनसूबे से परेशान है : बीनू यादव

देश भाजपा के काले मनसूबे से परेशान है : बीनू यादव

नवादा लाइव नेटवर्क। 

  इंटर विद्यालय सिरदला के सभागार में बाबासाहेब आंबेडकर परिचर्चा के तहत 24 मई बुधवार को सिरदला और रजौली प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद ने की।  संचालन पूर्व जिला पार्षद राजदेव यादव ने किया।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव मौजूद थे। इनके अलावा प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा, जिला अध्यक्ष उदय कुमार यादव, राज्य परिषद सदस्य गौतम कपूर चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

 राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश भाजपा के काले मनसूबे से परेशान है। सामाजिक समरसता को तोड़ने की साजिश की जा रही है। इन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि मनुवादियों ने बड़ी चालाकी से ब्राह्मण को जातिगत व्यवस्था में सबसे ऊपर रखा। इसके बाद अन्य जातियों को रखते हुए देश की सबसे बड़ी आबादी दलित, महादलित, अति पिछड़ी, पिछड़ी जातियों को सबसे नीचे रखा। किंतु बाबासाहेब ने इस गैर बराबरी व्यवस्था को खत्म करते हुए उसे समान पंक्ति में कर दिया है। जिसे हमारे गरीब भाइयों एवं सभी को समझना होगा।

 इन्होंने सभी गरीब मेहनतकश लोगों को एकजुट होकर राष्ट्रीय जनता दल के इंकलाब में शामिल होने एवं अपने लोगों को शिक्षित, संगठित एवं संघर्षरत रहने का आह्वान किया।

 प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा ने कहा कि आज बिहार प्रदेश के नौजवानों, किसानों, मेहनतकशों, मजदूरों का कल्याण महा गठबंधन सरकार में होना शुरू हो गया है। बिहार का हर तबका तेजस्वी यादव जी को अपना मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहता है।

 जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे नवादा जिला का अध्यक्ष बनाकर जो भरोसा दिखाया है मैं उसपर शत-प्रतिशत खरा उतरते हुए एक सफल जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तुत करूंगा। मैं कम ही दिनों में संगठन को बूथ लेवल तक पहुंचाया हूं। 

राज्य परिषद सदस्य गौतम कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आजादी के बाद राजसत्ता जिन हाथों में कैद हुई, वह ताकतें  भी जो सदियों से मुल्क के साथ गद्दारी एवं गरीबों की हक मारी करते रहे हैं, आज उन लोगों को सबक सिखाने एवं अपना हक हकूक के रक्षार्थ तेजस्वी यादव जी के साथ चलकर राज सत्ता पर काबिज होना है। 

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, राजकुमार यादव, महिला सेल अध्यक्ष रेनू सिंह, अनुसूचित सेल अध्यक्ष सीताराम चौधरी, श्याम सुंदर कुशवाहा, कंचन कुमार, रवि शंकर पासवान, हसीब आलम, दिलीप दास, सुरेश दास, सुरेश प्रसाद यादव, कामदेव मुखिया, किशन मुखिया, ब्रह्मदेव मुखिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments