Header Ads

Breaking News

Crime News : स्कूल के रिटायर्ड लिपिक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका नवादा लाइव नेटवर्क।

   


स्कूल के रिटायर्ड लिपिक की घर में ही गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले वारिसलीगंज थाना इलाके में बड़ी घटना हुई है। जहां एक सेवा निवृत लिपिक उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय से उत्तर दिशा में स्थित आवास पर हुई।

मृतक मूलतः वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर_सौर गांव के निवासी थे। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। वे प्रोजेक्ट बंदी शंकर कन्या उच्च विद्यालय में हेड क्लर्क के पद से सेवा निवृत हुए थे। 

बताया जाता है कि वे एसएन सिन्हा कॉलेज के पीछे स्थित नवनिर्मित आवास में सोए हुए थे। दिन के 4 बजे करीब अज्ञात हमलावरों ने घर के दरवाजे पर ही नजदीक से गोली मार दी। दो गोली लगने की बात कही जा रही है। आंख के नीचे और सीने में गोली लगने का जख्म पाया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। घटनास्थल से 3.15 बोर का एक खोखा बरामद हुआ है। 

घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। साल 2018 में दौलतपुर गांव में विवेक नामक युवक की हत्या हुई थी। इस घटना को उसी से जोड़ा जा रहा है। वैसे पुलिस परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है।

 घटनास्थल के पास घनी आबादी नहीं थी। इस कारण किसी ने अपराधियों को देखा नहीं। आसपास के चरवाहों ने सबसे पहले दरवाजे पर उन्हें गिरा देखा। तब पुलिस को सूचना दी गई।

वैसे, बदमाशों की संख्या 4 बताई जाती है। मृतक के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य नव निर्मित घर में रहे एक युवक के अनुसार शाम 4 बजे करीब बिजली कट गई थी। इसी दौरान 2 राउंड फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद दो युवकों को पैदल रेलवे रैक प्वाइंट की ओर जाते देखा गया। वहां दो बाइक खड़ी थी। जिससे 4 लोगों को जाते हुए देखा गया।

इससे साफ होता है कि 2 बाइक से 4 लोग रेल रैक प्वाइंट तक पहुंचे थे। रैक प्वाइंट से दो बदमाश पैदल चलकर उनके घर तक पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही चलकर रैक प्वाइंट तक गए थे। बहरहाल, सच क्या है पुलिस अनुसंधान में ही साफ हो सकेगा। 

वैसे, इस कांड का राजफाश करने की चुनौती पुलिस के समक्ष है। घटनास्थल पुलिस थाना के आसपास का इलाका है। पुलिस के समक्ष पीड़ित परिवार को भरोसे में लेने की चुनौती होगी। परिवार के लोग फिलहाल खौफजदा हैं। कुछ भी बोलने बताने से बच रहे हैं। 

No comments