Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में फूंका गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला, इस्तीफे की मांग, पटना में पुलिस लाठी चार्ज के दौरान कार्यकर्ता की मौत पर भड़के भाजपाई



नवादा में फूंका गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला, इस्तीफे की मांग, पटना में पुलिस लाठी चार्ज के दौरान कार्यकर्ता की मौत पर भड़के भाजपाई

नवादा लाइव नेटवर्क।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में गुरुवार की शाम आक्रोशित नवादा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला नवादा प्रजातंत्र चौक पर फूंका। और जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि आज पटना में विधानसभा मार्च के दौरान हमारे जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई। जिससे सारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। हम हत्या का जिम्मेवार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानते हैं। इसलिए उनसे इस्तीफे की मांग करते हैं।

 उन्होंने बताया कि मार्च के दौरान कई सांसद, विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठीचार्ज कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, इसमे कई महिला कार्यकर्ता भी शामिल है। उन्होंने बताया कि विधानसभा मार्च के दौरान नवादा भाजपा के भी कई कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा निर्मम रूप से लाठी चार्ज कर उन्हें जख्मी किया गया।

 जिसमें भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिजीत कुमार,  सोशल मीडिया के जिला संयोजक तेजस सिन्हा , नवादा नगर अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, कौवाकोल पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजीत वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

 जिलाध्यक्ष श्रीमेहता ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अविलंब इस्तीफा नहीं देंगे तो हम सभी आक्रोशित कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेंगे और बिहार की निकम्मी, हत्यारी, भ्रष्टाचारी, तानाशाही सरकार को चलने नहीं देंगे। 

सभी कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाये।मौके पर उपस्थित निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने नवादा भाजपा परिवार की ओर से मृत कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग माँग हम सभी कार्यकर्ता करते हैं।

मौक़े पर निवर्तमान पूर्व ज़िलाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, ज़िला उपाध्यक्ष रामदेव यादव, ज़िला महामंत्री नरेश वर्मा, भाजपा नेता डॉ. विमल प्रसाद सिंह, आईटी सेल के जिला संयोजक अभिजीत कुमार, सोशल मीडिया संयोजक तेजस सिन्हा, नगर अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य, महावीर चन्द्रवंशी, अधिवक्ता अरविंद कुमार, बबलू कुमार राम, महेश कुमार फूही, मुकेश कुमार, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments