Header Ads

Breaking News

Nawada News : महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले मॉडर्न ग्रुप के सचिव डॉ. शैलेश, नई शिक्षा नीति पर की चर्चा

  


महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले मॉडर्न ग्रुप के सचिव डॉ. शैलेश, नई शिक्षा नीति पर की चर्चा

नवादा लाइव नेटवर्क।

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सचिव सह एसोसिएशन ऑफ टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूशंस पटना (बिहार) के महासचिव डॉ शैलेश कुमार ने मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। 

मॉडर्न ग्रुप द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान समाज एवं राष्ट्र हित पर विशेष बातें हुई। डॉ शैलेश ने छात्र-छात्राओं के उचित शिक्षा के विषय में महामहिम राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं हमारे देश के भविष्य एवं हैं। 

छात्रों के उचित शिक्षा व्यवस्था से राष्ट्र समृद्ध एवं संपन्न हो सकता है। इसलिए छात्रों के विषय में हम सभी शिक्षाविदों का परम कर्तव्य बनता है कि उनके सर्वांगीण विकास का समुचित व्यवस्था बनाए रखें। ताकि, सभी छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार के द्वारा चलाई गई नई शिक्षा नीति का नियम पूर्वक पालन करते रहने पर बल दिया।

 महामहिम राज्यपाल ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा जैसी सराहनीय बातों को सुनकर डॉ. शैलेश की काफी प्रशंसा की और कहा कि आप जैसे लगनशील राष्ट्र चिंतक तथा समाजसेवी लोगों की हमारे देश को जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने मॉडर्न शैक्षिक समूह के क्रियाकलापों की बहुत ही सराहना की। साथ ही संस्थान एवं संस्थान से जुड़े लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments