Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक अनिल सिंह और कन्हैया रजवार हुए शामिल

  


नवादा में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक अनिल सिंह और कन्हैया रजवार हुए शामिल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला मुख्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व लोकसभा संयोजक सह पूर्व विधायक हिसुआ अनिल सिंह ने किया।

 आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा के बाबत पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता उत्सुकता के साथ सैकड़ों बाइक के साथ हाथ में तिरंगा लिये हुए नवादा नगर भ्रमण किया। 

भाजपा कार्यकर्ता गांधी इंटर विद्यालय (नवादा) के प्रांगण से राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ निकल कर नगर थाना रोड रोड, भगत सिंह चौक, म्यूज़ियम रोड, जिला समाहरणालय, अस्पताल रोड, इंदिरा चौक, स्टेशन रोड, सोनारपट्टी रोड, लाल चौक, मेन रोड, प्रजातंत्र चौक, विजय बाज़ार, पुरानी कचहरी रोड होते हुए RMW कॉलेज के समीप श्री कृष्ण स्मारक के पास पहुंचे। जहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जहां से सभी पुनः गांधी इंटर विद्यालय (नवादा) पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। 

तिरंगा यात्रा में रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के जयघोष से नवादा नगर को गुंजायमान कर दिया। लोकसभा संयोजक अनिल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की सोच राष्ट्रभक्ति के भाव को अपने ज़ेहन में और तीव्र करना है।

 कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामानुज कुमार ने किया। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, पूर्व ज़िलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, लक्ष्मीकांत उर्फ़ बिगन सिंह, तपेश्वर सिंह, पिंटू राम, पुरुषोत्तम कुमार, नीतीश कुमार, मुरारी सिंह, कुंदन कुमार, विकास कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तरुण कुमार, रविशंकर सोनू, भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल सिन्हा, बीपुल कुमार, राजीव नयन, रौशन कुमार शंकर, चंदन कुमार, ओंकार सिंह, रवि कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












 

 










No comments