Header Ads

Breaking News

Crime News : टॉप 20 में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी नीतीश कुमार गिरफ्तार, देसी रायफल और कार्बाइन बरामद

  


टॉप 20 में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी नीतीश कुमार गिरफ्तार, देसी रायफल और कार्बाइन बरामद 

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिले के टॉप 20 में शामिल अपराधियों में एक नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक देसी रायफल और एक देसी कार्बाइन की बरामदगी हुई है। सोमवार 4 सितंबर को गिरफ्तारी हुई। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार बदमाश छोटू यादव गिरोह का सदस्य बताया गया है। 

डकैती, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने, हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी को नवादा पुलिस बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के मदद से नीतीश को देसी राइफल और कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार नीतीश कुमार कुख्यात अपराधी छोटू यादव गिरोह का सदस्य है, जिसके विरुद्ध रोह थाना में हत्या, डकैती जैसी कई जघन्य कांड दर्ज़ हैं।

गौरतलब है कि रोह थानाक्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022 में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस कांड के 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी।

बता दें कि गिरफ्तार नीतीश कुमार जिले के रोह प्रखंड क्षेत्र के महकार गांव का निवासी है। यह महकार गांव के ही छोटू यादव गिरोह का सदस्य है। छोटू यादव 15 जुलाई 2022 वह सदर अस्पताल नवादा से फरार हो गया था। उसके बाद से छोटू अपना आपराधिक नेटवर्क को खड़ा कर आपराधिक गतिविधियों को आगे बड़ा रहा है। 6 केस तो उसके खिलाफ रोह थाना में दर्ज है। इस गिरोह के कई बदमाशों को।पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
















No comments