Header Ads

Breaking News

Nawada News : जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय

 


जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय

नवादा लाइव नेटवर्क।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को श्रद्धाभाव से मनाई गई। नवादा में महावीर मार्केट कचहरी रोड स्थित कार्यालय में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्ष देश के अमूल्य है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश को गौरवशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने पंडित जी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि उनके जैसे महापुरुष सदियों में बिरले ही अवतरित होते हैं। उनके एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। 

 


भारतीय जनसंघ की स्थापना उनकी देन थी। जो आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त की है। हमें फक्र है की उनकी प्रेरणा से आज देश अपनी खोई संस्कृति और सभ्यता को फिर से प्राप्त कर रहा है। वे हिंदुत्व विचारधारा के प्रवल समर्थक थे।

इस दौरान कई वक्ताओं ने अपनी बातें रखी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को युगपुरुष बताया। मौके पर बीजेपी नेता सुरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन, जिला मीडिया प्रभारी विकाश कुमार, पूर्व जिला मंत्री संजय कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार उर्फ भोला जी, बीजेपी नेता अजीत कुमार, दीपू कुमार, सियाशरण कुमार, पिंटू कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

No comments