Header Ads

Breaking News

Nawada News : भाजपा कार्यकर्ता दलित बस्तियों में चला रहे संपर्क अभियान, जनता को बता रहे पीएम मोदी की उपलब्धियां

  


भाजपा कार्यकर्ता दलित बस्तियों में चला रहे संपर्क अभियान, जनता को बता रहे पीएम मोदी की उपलब्धियां

नवादा लाइव नेटवर्क।

भारतीय जनता पार्टी की नवादा जिला इकाई के कार्यकर्ता इन दिनों दलित बस्तियों में संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसके तहत आम लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी की उपब्धियों को गिना रहे हैं। पीएम मोदी जी जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले " सेवा पखवाड़ा " के तहत दलित बस्ती संपर्क अभियान नवादा जिला भाजपा के मंडल स्तर तक में चलाया गया है।

 बस्ती संपर्क अभियान के जिला प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि नवादा जिला भाजपा के सभी 25 मंडलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन की सफलता के लिए सभी मंडलों में प्रभारी और जिला स्तर से अलग प्रवासी की नियुक्ति की गई है।

बस्ती संपर्क मंडल प्रभारी और प्रवासी की मौजूदगी में मंगलवार को कई मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।मंडल के अध्यक्ष सहित आम कार्यकर्ता दलित बस्ती में जाकर पीएम मोदी द्वारा जनहित में किए कई कार्यों को बताने का काम किया।

 खासकर गरीबों के लिए उज्जवला योजना , जन धन योजना , कोविड काल से  निशुल्क अनाज मिलना , आयुष्मान भारत योजना , प्रधान मंत्री आवास योजना इत्यादि के बारे में लोगो को बताया गया। दावा किया गया की जनता में प्रधान मंत्री के प्रति बहुत लगाव देखा गया। हर जगह फिर से 2024 में नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का बात सुनी गई। 

मंगलवार को नवादा पश्चिमी , नवादा नगर , नारदीगंज , रोह पूर्वी ,रोह पश्चिमी, कौवाकोल पश्चिमी , गोविंदपुर, लौद,।हिसुआ नगर ,अकबरपुर , पकरीवरमा , मेस्कौर , सिरदला मंडल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में नवादा नगर में जिला उपाध्यक्ष सह दलित बस्ती संपर्क प्रमुख अरविंद कुमार गुप्ता , रौशन कुमार आर्य , माधुरी बरनवाल , पुनीता बरनवाल , मनोज कुमार गुप्ता ,शंकर लोहार , किरण कुमारी, नवादा पश्चिमी में हर्षिकेश महतो , शिव यादव,  नारदीगंज में बिपिन कुमार सिंह , अजय कुमार , नितिनंदन , रोह पूर्वी में शैलेंद्र सिंह , जितेंद्र पासवान , रंजीत यादव , उपेंद्र चंद्रवंशी , रोह पश्चिमी में बिनोद कुमार भोली , अनिरुद्ध सिंह , निरूपति पंडित, कौआकोल पश्चिमी में अशोक सिंह , बिनोद कुमार भोली, लौंद मंडल में अवधेश कुशवाहा , अनिता मेहता, हिसुआ नगर में पूर्व विधायक अनिल सिंह , अशोक चौधरी , जितेंद्र प्रसाद, अकबरपुर मंडल में सूर्यमणि पांडेय, पकरीवारावां में संजीव कुमार , सुदामा चौहान , पूर्णेंदु मिश्रा, मेस्कॉर मंडल में सुनील कुमार , नरेश वर्मा, सिरदला मंडल सहदेव वर्मा , मोहन गुप्ता, गोविंदपुर मंडल में नवलकिशोर प्रसाद , जिला अध्यक्ष अनिल मेहता , बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह , विजय पांडेय , भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार , तेजस सिन्हा इत्यादि की उपस्तिथि में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

No comments