Header Ads

Breaking News

Nawada News : जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

  


जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नवादा लाइव नेटवर्क।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती गुरुवार को श्रद्धा पूर्वक नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित 109वीं जयंती पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. शास्त्री के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया और श्रद्धा से नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

 देखें वीडियो...!

इस मौके पर अध्यक्ष ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भोला पासवान शास्त्री कांग्रेस के शासनकाल में बिहार के मुख्यमंत्री बने। मूलतः पूर्णिया जिले के बैरागहकी के रहने वाले थे।

 इनका जीवन हमेशा सादगियों में गुजारा। राजनीतिक जीवन भी साफ सुथरा रहा। केंद्र में इंदिरा गांधी के शासन काल मे भारत सरकार के केंद्रीय आवास मंत्री के रूप मे देश की सेवा मे लगे रहे। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप मे कार्य किया। भोला पासवान जी गरीव परिवार से उठ कर समाज की सेवा आगे बढ़कर किये। 

मौके पर जागेश्वर पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार, नवीन पासवान भारत जोड़ो यात्री, मनीष कुमार अध्यक्ष इंटक, डॉ शैलेन्द्र कुमार अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ, एजाज अली मुन्ना, पूर्व महामंत्री, अर्जुन कुमार, इशाक अंसारी युवा अध्यक्ष, राहुल, प्यारे चौहान, गोरे लाल, रविदास, बिपिन कुमार उपाध्यक्ष आदि मौजूद थे।


No comments