Header Ads

Breaking News

Crime News : कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के घर में युवक की हत्या, आपसी विवाद में हुई घटना की आशंका, एसपी_डीएसपी घटनास्थल पर कर रहे कैंप

  

विधायक का आवा

 कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के घर में युवक की हत्या, आपसी विवाद में हुई घटना की आशंका, एसपी_डीएसपी घटनास्थल पर कर रहे कैंप

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के नरहट से बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां शुक्रवार की शाम को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक सिया सिंह का पौत्र और स्व. टुनटुन सिंह का पुत्र 24 वर्षीय पीयूष कुमार उर्फ सुद्दू बताया गया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के घर में वारदात हुई। विधायक के घर के एक कमरे से शव शनिवार को बरामद हुआ। 

सुनें एसपी का बयान...!


एसपी अंब्रिश राहुल और एसडीपीओ रजौली पंकज कुमार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

सूचना के बाद नरहट थाना की पुलिस पहले घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद एसडीपीओ और एसपी भी पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है। 

  पीड़ित का बयान...!


मृतक की मां
हत्या में गोलू सिंह और उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है।

मृतक और आरोपित युवक स्थानीय कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। 

हत्या में जिस गोलू का नाम सामने आ रहा है वह विधायक नीतू सिंह के देवर सुमन सिंह और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आभा सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। जबकि मृतक युवक भी विधायक के गोतिया परिवार का सदस्य है। दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

घटना सामने आने के बाद से नरहट गांव में सन्नाटा पसर गया है। फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बात इतनी ही सामने आ रही है की पीने_खाने के दौरान मारपीट के दौरान हादसा हुआ।




घटनास्थल पर कैंप कर रहे एसपी अंब्रिश राहुल ने कहा कि युवक कल यानी शुक्रवार की शाम 7 बजे घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। जिस कमरे में शव पाया गया वह गोलू सिंह का है। गोलू विधायक का भतीजा है। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। संदेह के घेरे में पहला नाम गोलू सिंह का है। अनुसंधान में सब सामने आएगा। फिलहाल जो भी संदिग्ध हैं सभी की धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। सभी फरार हैं।

सूत्रों के मुताबिक गोलु कुमार के अलावा निक्कु कुमार और मुन्ना कुमार का नाम भी सामने आ रहा है। सच अनुसंधान में ही सामने आएगा। 

पुलिस द्वारा एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया है। कांड के उद्भेदन के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है।


मृतक का फाइल फोटो

विधायक पति का पक्ष आया सामने

विधायक नीतू सिंह के पति पप्पू सिंह का पक्ष इस मामले में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि हम सभी परिवार पटना में हैं। 

करीब 18 साल बाद हुई नरहट में ऐसी घटना

करीब 17_ 18 साल बाद नरहट में हत्या की ऐसी घटना सामने आई है। जिसमें पूर्व मंत्री स्व आदित्य सिंह के परिजनों की संलिप्तता बताई जा रही है। 2005_06 में राकेश सिंह सहित दो लोगों की हत्या की गई थी। जिसमें विधायक के परिवार के लोगों का नाम सामने आया था।

 




No comments