Header Ads

Breaking News

Political News : कांग्रेस के "डोनेट फॉर देश" अभियान का हिस्सा बने नवादा के पार्टी नेता विकास कुमार, 1.38 लाख रुपए किया डोनेट



कांग्रेस के "डोनेट फॉर देश" अभियान का हिस्सा बने नवादा के पार्टी नेता विकास कुमार, 1.38 लाख रुपए किया डोनेट

नवादा लाइव नेटवर्क।

कांग्रेस पार्टी द्वारा क्राउड फंड मैनेजमेंट के तहत चलाए जा रहे  "डोनेट फॉर देश" अभियान में नवादा के कांग्रेस नेता विकास कुमार ने भी अपना सहयोग किया है। उन्होंने पार्टी को 1 लाख 38 हजार रुपए डोनेट किया है। 16 जनवरी की तिथि में उनकी राशि कांग्रेस पार्टी को प्राप्त हुई। पार्टी ने इस कार्य के लिए उन्हें "थैंक यू" कहा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 18 दिसंबर 2023 को इस अभियान की शुरुआत की गई थी। पार्टी के स्थापना के 138 वीं वर्षगाठ पर शुरू किए गए कार्यक्रम में देश भर के पार्टी नेता, कार्यकर्ता, समर्थक आदि राशि डोनेट कर रहे हैं। नवादा जिले के कई कार्यकताओं के द्वारा राशि डोनेट किया गया है। 

पार्टी नेता विकास कुमार भी आगे आए और चढ़ बढ़कर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे लोकप्रिय और पुरानी पार्टी है। देश की आजादी के आंदोलन से लेकर अबतक राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में आम लोगों को भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।





No comments