Header Ads

Breaking News

Election 2024 : चंदन, गुंजन, विनोद, विवेक और श्रवण सहित नवादा में 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

   


चंदन, गुंजन, विनोद, विवेक और श्रवण सहित नवादा में 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा संसदीय क्षेत्र से 18वीं लोकसभा चुनाव को लेकर कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। गुरुवार 28 मार्च को नामांकन की आखिरी तिथि थी। सभी प्रत्याशियों ने पूरे गाजे_बाजे के साथ उत्साह पूर्वक नामांकन किया।

 जानिए किनका हुआ नामांकन

1_भारतीय जनता पार्टी के विवेक ठाकुर

2_ राष्ट्रीय जनता दल के सरवन कुशवाहा

3_ बहुजन समाज पार्टी के रंजीत कुमार

4_राजद के बागी विनोद यादव_ निर्दलीय

 5_लोक गायक गुंजन सिंह_ निर्दलीय

 6_भागीदारी पार्टी के गौतम कुमार बबलू 

7_ पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के गनौरी पंडित

8_ समता मूलक संग्राम दल के आनंद कुमार

9_ भारत जन जागरण दल के आनंद कुमार वर्मा

10_ भारत भ्रष्टाचार मिटाओ पार्टी के संजय प्रसाद

11_ अपना किसान पार्टी के चंदन कुमार 

12_लोक शक्ति के रामकृपाल शरण

13_ समाजशक्ति पार्टी के मोहम्मद मुकीमुद्दीन

14_ राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के शशि कुमार

15_निर्दलीय_ मुरारी कुमार 

16_निर्दलीय_दामोदर प्रसाद कुशवाहा

17_निर्दलीय_आलोक कुमार 

 नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण समाहरणालय के समीप काफी भीड़ भार रही। जिला प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्याशियों के समर्थकों के जिंदाबाद के नारों से वातावरण कर गूंज रहा था।



No comments