Header Ads

Breaking News

Crime News : बच्चों के बीच विवाद में मारपीट और गोलीबारी, 3 घायल, सभी रेफर

 


बच्चों के बीच विवाद में मारपीट और गोलीबारी, 3 घायल, सभी रेफर


नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के पकरीबरावां थानाक्षेत्र के बुधौली गांव में शनिवार की देर रात मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


बताया जाता है कि बुधौली के उत्तम सिंह पिता मनोज सिंह गांव में ही एक गुमटी चलाते हैं। शनिवार शाम को गुमटी के समीप गांव के ही नीतीश कुमार ने उत्तम सिंह के घर के एक बच्चे के साथ धक्का-मुक्की किया। जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। बाद में मामला शांत करा दिया गया। रात के लगभग 10 बजे नीतीश कुमार अपने परिवार के लोगों व सहयोगियों के साथ लाठी-डंडा और बंदूक लेकर उत्तम के घर पहुंच गए। घर के लोगों को पकड़ पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

 


इस दौरान गोलीबारी भी की गई। गोलीबारी में 38 वर्षीय उत्तम सिंह घायल हो गए। उनके दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि, उत्तम के चाचा सुनील सिंह और सुनील सिंह के पुत्र पंकज सिंह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की जानकारी के बाद पकरीबरावां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पकरीबरावां लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया।

इस मामले में नवादा पुलिस का सोशल मीडिया एक्स पर आधिकारिक पक्ष सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। दिन में दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था। रात में एक पक्ष के लोग दूसरे के घर पहुंचकर मारपीट और गोलीबारी किया। पुलिस अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

 


No comments