Header Ads

Breaking News

Political News : प्रो. रामजतन सिन्हा की कांग्रेस में हुई वापसी, खुश हुए कांग्रेसी, नवादा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

  


डॉ. रामजतन सिन्हा की कांग्रेस में हुई वापसी, खुश हुए कांग्रेसी, नवादा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


नवादा लाइव नेटवर्क।


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो. (डॉ.) रामजतन सिन्हा की कांग्रेस में वापसी हो गई है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नासिर हुसैन, मीडिया विभाग के चेयरैन पवन खेड़ा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह इस मौके पर मौजूद रहे।

 


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वापसी के सूत्रधार रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को नवादा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई दी गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने कहा कि रामजतन सिन्हा का पार्टी में आना स्वागतयोग्य है। कांग्रेस में उनकी वापसी से पार्टी और मजबूत होगी। रामजतन सिन्हा को भी उन्होंने बधाई दी है। 

 


साथ ही पार्टी में शामिल कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन एवं खड़गे के प्रति नवादा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आभार जताया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामजतन सिन्हा कुशल राजनेता हैं। पूर्व में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका पार्टी में आना संगठन की मजबूती के दृष्टिकोण से काफी लाभप्रद होगा।



















No comments