Header Ads

Breaking News

Nawada News : सोनू कुशवाहा बने वारिसलीगंज प्रखंड कुशवाहा सेवा समिति के अध्यक्ष, प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन



सोनू कुशवाहा बने वारिसलीगंज प्रखंड कुशवाहा सेवा समिति के अध्यक्ष, प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति की वारिसलीगंज प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया है। शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के देवीस्थान स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित समिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेशवर प्रसाद ने किया। संचालन पूर्व सचिव रामचंद्र कुमार सोनी ने किया। बैठक का शुभारंभ समिति के संरक्षक अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, डॉ. भोला प्रसाद कुशवाहा, अध्यक्ष महेशवर प्रसाद, कोषाध्यक्ष इंद्रपाल जॉनसान एवं कमिटी के व्योबृद्ध सक्रिय सदस्य सुंदर कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 


बैठक शुभारम्भ के पूर्व आगत अतिथियों ने भगवान वुद्ध के चित्र पर पुष्प समर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बैठक में समिति के उदेश्यों एवं क्रियाक्लापों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कमिटी के उप सचिव शिक्षक सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा समिति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक घरों तक शिक्षा का अलख जगाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षो में समिति के द्वारा कई कार्यक्रम चलाये गए, जिसमें कोरोना काल से लेकर अबतक विभिन्न माध्यमो से समाज के सैकड़ों परिवारों को शैक्षणिक एवं आर्थिक सहयोग किया गया है।

 


जिला मुख्यालय में बन रहें कुशवाहा छात्रावास में समाज के गरीब परिवार के प्रतिभावान बच्चों के लिये आधुनिक शैक्षणिक गतिविधियों से सुसज्जित वतावरण में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक वर्ष प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कर प्रतिभावान छात्रों को देश के नामचीन कोचिंग सेन्टर में समाजसेवी निशिकांत सिन्हा के आर्थिक सहयोग से नामांकन कराकर उनके शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित किया जाता है।

 


बैठक में प्रखंड इकाई वारिसलीगंज का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सोनू कुशवाहा को अध्यक्ष, कमलेश कुशवाहा को सचिव एवं अजय कुशवाहा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 21 सदस्यी कमेटी में महिलाओं को भी जगह दी गयी। मौके पर डॉ. मनोज कुमार, अंजू लता कुमारी, ललिता कुमारी, अनुराधा मेहता, नील कमल मेहता, विभा कुमारी, अरूंजय मेहता, प्रभु प्रसाद मुखिया, मुनेश्वर कुशवाहा, डॉ. सुधीर कुमार, यमुना प्रसाद, शम्भू शरण प्रसाद, बसंत प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, विपिन कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 





No comments