Header Ads

Breaking News

Nawada News : सांसद-विधायक ने किया रजौली अनुमंडल अस्पताल में जीविका रसोई का उद्घाटन



सांसद-विधायक ने किया रजौली अनुमंडल अस्पताल में जीविका रसोई का उद्घाटन

नवादा लाइव नेटवर्क।


रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार
को जीविका दीदी रसोई का उद्घाटन हुआ। सांसद विवेक ठाकुर, नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर और एमएलसी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर रसोई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अस्पताल कर्मियों के अलावे बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

 

उद्घाटन बाद सांसद ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र व नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार द्वारा हर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। कहा कि विकसित भारत के संकल्पों के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। निश्चित तौर विकसित नवादा का संकल्प भी पूरा होगा। जीविका दीदी का रसोई इसी कड़ी का हिस्सा है। यहां आने वालों को अब दीदी की रसोई में बेहतर खान पान मिल सकेगा।

 


जीविका दीदी रसोई के निर्वाध और गुणवत्तापूर्ण संचालन की कामना करते हुए विधायक विभा देवी ने कहा कि जिस उद्देश्य से इस योजना को चलाया जा रहा है उसका शत-प्रतिशत लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। खास कर मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण पौष्टिक आहार दिए जाने में कोई कमी नहीं हो, इसका ख्याल सरकार एवं अस्पताल प्रशासन को रखना होगा।

 


एमएलसी अशोक कुमार ने कहा जीविका दीदी रसोई योजना जनहित के लिए जरुरी था। रजौली जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए यह खास मायने रखता है, क्योंकि यहां के लाभान्वित शुद्ध रूप से प्रकृति की गोद में बसते हैं और मुश्किलों से भरा उनका जीवन रहता है। विधायक प्रकाश वीर ने कहा रजौली अनुमण्डल अस्पताल में जीविका दीदी का रसोई मिलने से यहां के लोगों में खुशी व्याप्त है, किन्तु साफ सफाई और पौष्टिकता का विशेष प्रबंध सरकारी स्तर पर किया जाना जरूरी है। 

 









No comments