Header Ads

Breaking News

Nawada News : सांसद विवेक ठाकुर करेंगे कृष्णानगर महादलित टोले का दौरा, पहुंच रहे हैं नवादा

 


सांसद विवेक ठाकुर करेंगे कृष्णानगर महादलित टोले का दौरा, पहुंच रहे हैं नवादा


नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा सांसद विवेक ठाकुर बुधवार को नवादा के आगजनी प्रभावित कृष्णानगर टोला जाएंगे। वे नुकसान का जायजा लेंगे पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का फिडबैक भी लेंगे। मंगलवार की रात को ही नवादा पहुंचने का उनका कार्यक्रम है।

 


सांसद का बुधवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम होगा। सुबह 9:30 बजे माहदलित टोला कृष्णानगर पहुंचेंगे। इसके बाद 10:30 बजे वे परिसदन नवादा में प्रेस वार्ता करेंगे। 12:15 बजे रजौली नगर के वार्ड संख्या 10 में भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। 2:30 बजे रजौली प्रखंड के दरियापुर गांव में चंदन राजवंशी के घर श्राद्धकर्म में शामिल होंगे।

 


3:15 बजे सिरदला प्रखंड के लौंद में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4:30 बजे नवादा नगर के पुरानी जेल में रोड में डॉ. एके अरुण के पिता के निधन उपरांत आयोजित श्राद्धकर्म में शामिल होंगे। इसके बाद उनके वापस पटना लाैटने का कार्यक्रम है। उक्त जानकारी सांसद के निजी सहायक रजनीश सिंह ने दी है। 

 






No comments