Header Ads

Breaking News

Nawada News : पूर्व विधायक बनवारी राम की धर्मपत्नी व पूर्व जिला पार्षद शांति देवी का निधन

  

दिवंगत शांति देवी का फाइल फोटो

पूर्व विधायक बनवारी राम की धर्मपत्नी व पूर्व जिला पार्षद शांति देवी का निधन

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के रजौली से कई मर्तबा विधायक रहे बनवारी राम की धर्मपत्नी शांति देवी का असामयिक निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष की थी। ब्रेन हेमरेज से मौत होने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है की ब्रेन हेमरेज के बाद कोमा में चली गई थी। पिछले एक सप्ताह से पटना में इलाजरत थी। शनिवार की शाम को उन्होंने अंतिम सांसें ली। 

बनवारी राम, पूर्व विधायक

देर रात को नवादा के हरिश्चंद स्टेडियम स्थित आवास पर उनका शव लाया गया। जहां पहुंचे शुभचिंकों ने उनका अंतिम दर्शन किया। रविवार की सुबह में शव को गांव जिले के मेसकौर प्रखंड के तेतरिया ले जाया गया है। गांव में ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पति, बेटे_बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। दिवंगत शांति देवी नाम के अनुरूप ही शांत स्वभाव और धर्मपरायण महिला थीं।

बता दें कि दिवंगत शांति देवी अकबरपुर से जिला पार्षद भी रहीं थी। उनके असामयिक निधन से घर परिवार के लोग सदमे में हैं। राजनीतिक_सामाजिक जगत में शोक व्याप्त हो गया है। निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया जा रहा है। विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निधन पर दुख व्यक्त किया है।





No comments