Header Ads

Breaking News

Nawada News : आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दुलहा में बड़का कमाल सखिया


आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दुलहा में बड़का कमाल सखिया

मैथिली ठाकुर की शानदार प्रस्तुति से नवादा गूंज उठा

बिहारी होने पर गर्व : मैथिली

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिला के ऐतिहासिक स्थल, हरिश्चन्द्र स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में मैथिली ठाकुर की शानदार प्रस्तुति हुई। ककोलत महोत्सव-2025 के दूसरे दिन सांस्कृति संध्या में लोक संगीत से मैथिली ठाकुर ने समा बांध दिया। उनका गीत सुनकर दर्शक झूम उठे। मैथिली ठाकुर ने अपनी लोकगायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 मैथिली ठाकुर अपने भाई के और साथी कलाकारों के साथ जैसे ही मंच पर आयीं, तालियों की गड़गड़ाहट से नवादा के लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया। फिर उन्होंने लोकगीतों और भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

        सबसे पहले मैथिली ने बिहार की भूमि को नमन किया और कहा कि उन्हें भी बिहारी होने पर गर्व है। मैथिली ठाकुर ने हिंदी और मैथिली के लोकगीत और भजन गाये और दर्शक इस दौरान झूमते नजर आये। छठ गीत, भोला बाबा का गीत, आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया जैसे लोकगीत मैथिली ठाकुर गा रही थीं उस वक्त पूरा नवादा उन्हें सुन रहा था। कई लोग के फरमाईश पर भी उन्होंने भजन की प्रस्तुति दी।

 जिला प्रशासन की तरफ से विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने हेतु कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से एलसीडी टीवी स्क्रीन ग्राउंड में भी लगायी गयी थी, ताकि लोग मंच के परफॉर्मेंस को देख सकें। इसके अतिरिक्त जो लोग कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा अपने फेसबुक पेज डिस्ट्रीक्ट एडमीनिस्ट्रेशन, नवादा पर लाईव टेलीकास्ट भी किया जा रहा था। 

       कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा गायिका मैथिली ठाकुर एवं उनके साथियों को मोमेंटो और स्टॉल देकर सम्मानित किया गया।

 
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश, गोविंदपुर विधायक मो. कामरान, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी, उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद, एसडीओ नवादा अखिलेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता राजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय इमरान परवेज, एसडीपीओ नवादा हुलास कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिंहा, वरीय उपसमाहर्त्ता-सह-प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार के साथ-साथ जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे। आज सांस्कृतिक संध्या में नवादा के स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। 






No comments